Type Here to Get Search Results !

दिनांक 15 से 19 जून तक जिले में रोजगार पंजीयन एवं जागरूकता शिविर होंगे आयोजित

 दिनांक 15 से 19 जून तक जिले में रोजगार पंजीयन एवं जागरूकता शिविर होंगे आयोजित


गुना 

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं चेकमेट सिक्योरिटी, वड़ोदरा के संयुक्त तत्वावधान में जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 जून से 19 जून 2026 तक जनपदवार रोजगार जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के इच्छुक युवकों का पंजीयन किया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के उपरांत गुजरात में स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को ग्राम पंचायत भवन म्याना, 16 जून को जनपद पंचायत आजीविका भवन चांचौड़ा, 18 जून को जनपद पंचायत आजीविका भवन राघौगढ़ तथा 19 जून को जनपद पंचायत आजीविका भवन आरोन में प्रातः 10 बजे से शिविर आयोजित होंगे। भर्ती हेतु अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 

अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष के मध्य, ऊँचाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर तथा वजन 54 से 90 किलोग्राम होना चाहिए। जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर पंजीयन कराने एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.