Type Here to Get Search Results !

शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

 शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम


गुना 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय, गुना में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीता जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सतत जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। 

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक प्रतिभा परमार, स.प्रा.विधि जैन, डॉ. पूनम पारीक, डॉ. दिवाकर तिवारी, के.के. नंदा तथा मिथुन धाकड़ सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.