बमोरी थाना पुलिस ने एक्सीडेंट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा एक्सीडेंट के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में आरोपी प्रहलाद पुत्र छोटेलाल सहरिया निवासी ग्राम गढा के विरुद्ध बमौरी थाने में अपराध क्रमांक 206/20 धारा 279, 337, 338 भादवि एवं एमव्ही एक्ट की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 2385/20 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी हुआ था ।
उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी प्रहलाद सहरिया की बमौरी थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 17 जून 2026 को वारंटी के संबंध में मुखबिर सूचना पर बमौरी थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी प्रहलाद पुत्र छोटेलाल सहरिया निवासी ग्राम गढा थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक अंकित रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया का विशेष योगदान रहा है ।
