Type Here to Get Search Results !

गुना पुलिस के 08 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का गौरव

 गुना पुलिस के 08 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का गौरव


*03 प्रधान आरक्षक बने कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक तो 05 आरक्षक बने कार्यवाहक प्रधान आरक्षक*


*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने फीती और स्टार लगाकर दी नवीन दायित्वों की शुभकामनाएं*



                  पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में गुना पुलिस में पदोन्नति की महत्वपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हुई है । गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के पांच आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार प्रदान किया गया है, वहीं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के तीन प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है ।


                  पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक से कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक बने प्रधान आरक्षक भानुप्रताप सिंह रघुवंशी (पुलिस लाइन), प्रधान आरक्षक गिर्राज शर्मा (सीएसपी कार्यालय) एवं प्रधान आरक्षक ठाकुरलाल (पुलिस लाइन) शामिल हैं । वहीं आरक्षक से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी (पुलिस लाइन), अमित शर्मा (पुलिस लाइन), अभिषेक शर्मा (पुलिस लाइन), राघवेन्द्र बुन्देला (थाना धरनावदा) एवं आरक्षक सोहराब खान (यातायात शाखा) शामिल हैं ।


                  इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर ने पदोन्नति प्राप्त सभी कर्मचारियों को फीती एवं स्टार लगाकर नवीन दायित्ववों के लिए शुभकामनाएं दीं एवं विश्वास व्यक्त किया कि पदोन्नत कर्मचारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ करते हुए पुलिस विभाग की कार्यक्षमता तथा जनसेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे ।


                  उक्त पदोन्नति आदेशों से जिले के पुलिस बल में उत्साह, गर्व एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं । इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, निरीक्षक अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक शिखा दांदरे, मुख्य लिपिक अमित मौर्य सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.