Type Here to Get Search Results !

जनकल्याण शिविरों में 100 से अधिक शासकीय योजनाओं के तहत प्राप्त होंगे आवेदन, समस्याओं का होगा निराकरण

 जनकल्याण शिविरों में 100 से अधिक शासकीय योजनाओं के तहत प्राप्त होंगे आवेदन, समस्याओं का होगा निराकरण



गुना, 

गुना जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 12 जून से 26 जून तक अलग-अलग जगह जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदनों का प्राप्ति एवं निराकरण सुनिश्चित करना है।


शिविरों में विभिन्न विभागों की 100 से अधिक जनहितकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया भी संचालित की जा रही है। आमजन अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में शिविरों में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने पंजीयन काउंटरों का निरीक्षण कर पंजीयन प्रक्रिया, अभिलेख संधारण एवं आवेदनों के रिकॉर्ड प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि जिला प्रशासन शासन की मंशानुसार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित कर रहा है। उन्होंने बताया कि गुनिया नदी के पुनर्जीवन संबंधी कार्यों में प्रगति हो रही है तथा किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।


इसके साथ ही उन्होंने किसानों से उद्यानिकी एवं उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि गुलाब, अमरूद एवं सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियां आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। आज इस दौरान कई आवेदकों के मौके पर निराकरण हुए जिनका निराकरण उनको अवगत कराया गया। आज आयोजित शिविर के दौरान जनपद पंचायत अध्‍यक्ष गुना श्रीमती साक्षी प्रसाद रघुवंशी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.