Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस की मांग पर मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथि 15 जून तक बढ़ी

 कांग्रेस की मांग पर मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथि 15 जून तक बढ़ी।


पूर्व मंत्री चौधरी ने मतदाता सूची में व्याप्त अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।


निष्पक्ष,पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के लिए शुद्ध मतदाता सूची अनिवार्य ........चौधरी 



नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूचियों में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं,मृत,बाहरी तथा डबल मतदाताओं के नाम शामिल होने को लेकर कांग्रेसजनों ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में विगत 25 मई 2026 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर को ज्ञापन सौंपा था।ज्ञापन में मतदाता सूचियों में व्याप्त अनियमित्ताओं की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथि बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। कांग्रेस द्वारा उठाई गई इस मांग के बाद मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल ने नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक बढ़ा दी है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन संबंधी दावे-आपत्तियां 15 जून को अपराह्न 3 बजे तक प्रस्तुत की जा सकेंगी।

पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों,बाहरी मतदाताओं तथा डबल नामों का शामिल रहना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर विषय है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना नाम जुड़वाने अथवा सुधार करानें की मांग की है।उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण की अवधि बढ़ाने से अधिक से अधिक नागरिक अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे।श्री चौधरी ने कहा कि निष्पक्ष,पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची अनिवार्य है तथा कांग्रेस पार्टी इस विषय पर लगातार जनहित में आवाज उठाती रहेगी साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की हैं कि मतदाता सूचियों में दर्ज मृत,बाहरी एवं डबल मतदाताओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.