Type Here to Get Search Results !

वार्ड नंबर 20 की खुदी पड़ी हुई है पाइपलाइन, रहवासी हो रहे परेशान

वार्ड नंबर 20 की खुदी पड़ी हुई है पाइपलाइन, रहवासी हो रहे परेशान 




गुना। (अभिनय मोरे)


गुना जिले के वार्ड नंबर 20 साईं टाउन शिप कॉलोनी जो बजरंगगढ़ बायपास रोड के पास स्थित है। इस कॉलोनी के नल की पाईप लाईन कुछ दिनों से खुदी पड़ी हुई है। जिसके कारण रहवासी, एवं पैदल चलने वाले, वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड में अभी तक ना तो नालियों का निर्माण, ना सड़के नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाई गई है। जिसका वार्ड वासी लाभ ले सके। वार्ड नंबर 20 साईं टाउन शिप कॉलोनी के वार्डवासियों ने नगर पालिका परिषद से सभी समस्याओं की और ध्यान अपना आकर्षित कर इन सभी समस्याओं को दूर करने की मांग की है। जिससे समस्त वार्ड वासी सभी सुविधाओं का मूलभूत लाभ ले सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.