Type Here to Get Search Results !

गुना में पॉलीहाउस एवं गुलाब की उन्नत खेती पर विशेष प्रशिक्षण 18 जून को

 गुना में पॉलीहाउस एवं गुलाब की उन्नत खेती पर विशेष प्रशिक्षण 18 जून को




गुना 

जिले में गुलाब उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में पॉलीहाउस निर्माण एवं गुलाब एवं अन्य फूलों की व्यावसायिक खेती पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दिनांक 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जनसुनवाई कक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर, गुना में आयोजित होगा।

उपसंचालक उद्यान श्री के.पी.एस. किरार ने बताया कि जिले में गुलाब उत्पादन एवं उससे संबंधित वैल्यू चेन विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ किसानों को पॉलीहाउस निर्माण की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, गुलाब की आधुनिक एवं व्यावसायिक खेती, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा विपणन की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि गुलाब की खेती कम क्षेत्र में अधिक आय देने वाली फसल है तथा पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर किसान वर्षभर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। 

जिले के ऐसे कृषक जो पॉलीहाउस निर्माण, संरक्षित खेती अथवा गुलाब उत्पादन में रुचि रखते हैं, उनसे आग्रह किया गया है कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर विशेषज्ञों से सीधे संवाद करें तथा इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.