जिले में है पर्याप्त खाद उपलब्ध, ई टोकन के द्वारा हो रहा है खाद वितरण
गुना
खरीफ सीजन वर्ष 2026 अंतर्गत दिनांक 01 अप्रेल 2026 से आज दिनांक तक आईएफएमएस पोर्टल अनुसार यूरिया 19425 मे0टन, टीएसपी/डीएपी 4945 मे0टन, एनपीके 12774 मे0टन, एसएसपी 2756 मे0टन एवं एमओपी 51 मे0टन खाद कृषकों को वितरित किया जा चुका है ।
जिलें में आज दिनांक को यूरिया 10758 मे0टन, टीएसपी 283 मे0टन, एनपीके 3821 मे0टन, एसएसपी 3546 मे0टन एवं एमओपी 100 मे0टन खाद कृषकों को वितरण हेतु उपलब्ध है ।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार शनिवार को भी सभी डबल लॉक केन्द्र खोलें जाकर ई टोकन के माध्यम से खाद वितरण कार्य किया जावेगा।रविवार को डबल लॉक केन्द्र से खाद वितरण संबधी कार्य नही किया जायेगा।
सभी किसान भाईयो से निवेदन है कि जो कृषक जिस सहकारी समिति के सदस्य है उसी सहकारी समिति के टोकन द्वारा खाद प्राप्त कर सकते है अन्य कृषक टोकन बुक करते समय ध्यान दे की गैर समिति सदस्यो को किसी भी समिति द्वारा खाद नही दिया जाएगा इसलिए किसी भी समिति का टोकन बुक ना करते हुए डबल लॉक केन्द्रों, एमपी एग्रो, या निजी डीलर का विकल्प चयन करें अन्यथा आपका ई-टोकन अमान्य हो जायेगा।
कृषक भाई फसल की बोबनी हेतु डीएपी के स्थान पर एनपीके (10:26:26, 12:32:16, 20:20:0:13 आदि) उर्वरक का उपयोग अधिक प्रभावी है। कृषक अपनी फसलों में समय से नेनौ उर्वरकेां का प्रयोग भी कर सकतें है जो आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही दानेंदार यूरिया के समान ही प्रभावी है ।
सभी किसान भाईयो से निवेदन है कि ई विकास प्रणाली के माध्यम से पहलें एन0पी0के या एस.एस.पी. खाद की 60 प्रतिशत मात्रा का उठाव करनें के पश्चात ही यूरिया खाद का उठाव करें अन्यथा यूरिया खाद पहलें लेने के उपरांत एनपीके/एसएसपी खाद इस सीजन हेतु बुक नही किया जा सकेगा ।
जिले के सभी सीएससी सेंटर/कम्प्युटर सेंटरो के प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा ई-टोकन बुक करने हेतु निर्धारित राशि 15/- रूपये से अतिरिक्त लेने पर दण्डात्मक/कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
