जामा काम्पलेक्स तीनबत्ती वाले बाबा की सवारी 25 और 26 जून को शहर गस्त करेंगी।
सागर / हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती रह.अल.जामा काम्पलेक्स तीनबत्ती वाले बाबा की सवारी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माह मुर्हरम की 9 और 10 तारीख को शहर गस्त करेगी।जामा काम्पलेक्स वाले बाबा की सवारी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अशरफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा की सवारी दिनाँक 25 जून दिन गुरुवार को बाद नमाज इशाँ रात 09:30 बजे शनीचरी चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शनीचरी खिन्नी मार्ग से नंदकिशोर होटल होकर शनीचरी चबूतरा,प्रायवेट बस स्टेण्ड से टाउन हॉल होकर दरगाह शरीफ पीली कोठी पर सलामी उपरांत पीटीसी ग्राउण्ड मार्ग से गोपालगंज लाल स्कूल होकर झंडाचौक,बंगाली तिराहा से बकौली तिराहा,तीन मढ़िया से तीनबत्ती जामा काम्प्लेक्स स्थित बाबा के मुकाम ( स्थान ) पर सलामी उपरान्त जामा मस्जिद से कटरा नमक मण्डी होकर शुक्रवारी घस्सू मुंशी मस्जिद से होकर मौनू बाबा के निवास स्थान तक तथा दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को बाद नमाज असिर शाम 5ः30 बजे बाबा की सवारी शनीचरी चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर डिप्टी फर्स से झील वोट क्लब से तीन मढ़िया, बस स्टेण्ड से होकर बकौली तिराहा से तिली रोड स्थित करबला घाट तक गस्त करेगी।श्री खान ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा की सवारी गस्त के दौरान प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले तथा जिला व पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की है।
