Type Here to Get Search Results !

गुना जिले में डिजिटल क्रांति: दो घंटे में बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

गुना जिले में डिजिटल क्रांति: दो घंटे में बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड  

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में चहुमुखी विकास को गति



गुना।  

 कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में गुना जिले में चहुमुखी विकास को नई गति मिली है। प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।


इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ने किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक डिजिटल KCC प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब किसान को किसी भी प्रकार के कागजी दस्तावेज और पटवारी या तहसील के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। 


किसान घर बैठे या बैंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर केवल 2 घंटे के भीतर किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी, बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को त्वरित रूप से कृषि ऋण उपलब्ध हो सकेगा।


इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आज एसबीआई की पगारा एवं माहुर शाखा द्वारा पहला डिजिटल KCC किसानों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर श्री अमित रघुवंशी, एलडीएम अजयपाल सिंह राजपूत एवं शाखा स्टाफ की उपस्थिति रही। डिजिटल प्रक्रिया से त्वरित लाभ मिलने पर किसानों में काफी प्रसन्नता देखी गई।


कलेक्टर महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से शासन की योजनाएँ सीधे हितग्राहियों तक पहुँच रही हैं। इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।


बैंक प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि इस सुविधा का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर जिले के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.