स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को जिला कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान
सर्वाधिक व्यवसाय एवं शासकीय योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित
गुना।
जिले में संचालित सभी शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सर्वाधिक व्यवसायिक प्रदर्शन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गुना को श्री किशोर कुमार कन्याल, जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।
कलेक्टर महोदय ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य कर हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुँचाया है। बैंक की पारदर्शी कार्यप्रणाली और त्वरित सेवा से आमजन को सीधा लाभ मिला है।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर महोदय ने बैंक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी गति से कार्य कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
बैंक प्रबंधन ने जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
