Type Here to Get Search Results !

जन-जन तक पहुंच रहा परिवार नियोजन एवं मातृ स्वास्थ्य का संदेश, यूएनएफपीए का विशेष संचार अभियान संचालित

 जन-जन तक पहुंच रहा परिवार नियोजन एवं मातृ स्वास्थ्य का संदेश, यूएनएफपीए का विशेष संचार अभियान संचालित



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर के नेतृत्व में जिले में परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य एवं किशोर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से विशेष संचार अभियान संचालित किया जा रहा है। गुना, यूएनएफपीए समर्थित जिलों में शामिल है, जहां यह अभियान 02 जून 2026 से प्रारंभ होकर 22 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के लिए गुना एवं बीनागंज विकासखंडों का चयन किया गया है।


अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य एवं किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर सूचित निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत गर्भधारण के बीच उचित अंतराल रखने की आवश्यकता, उपलब्ध आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी, सम्मानजनक मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व तथा स्वस्थ समय एवं अंतराल पर गर्भधारण को बढ़ावा देने संबंधी संदेशों का व्यापक प्रसार किया जा रहा है। साथ ही युवाओं एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संवादात्मक एवं सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त आईईसी सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।


अभियान के तहत संचालित विशेष आईईसी वाहन ऑडियो-विजुअल माध्यमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के जरिए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुंचा रहा है। यह वाहन अब तक गुना, म्याना, लेहरघाट, भदौरा, नेतलपुर, बजरंगगढ़, विनायक खेड़ी, छीपोन, भिलेरा, पगारा एवं बेहटाघाट क्षेत्रों में पहुंचकर समुदाय को जागरूक कर चुका है। आगामी दिनों में भी चयनित गांवों एवं समुदायों में यह अभियान जारी रहेगा।


अभियान के सफल संचालन में यूएनएफपीए मध्य प्रदेश के राज्य प्रमुख श्री सुनील थॉमस जैकब तथा डॉ. मेघा गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग एवं यूएनएफपीए के संयुक्त प्रयासों से परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य एवं किशोर स्वास्थ्य से संबंधित संदेश जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाए जा रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.