Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के निर्देश पर दूषित पानी की शिकायत की तत्काल जांच, नमूने परीक्षण हेतु भेजे गए

 कलेक्टर के निर्देश पर दूषित पानी की शिकायत की तत्काल जांच, नमूने परीक्षण हेतु भेजे गए



गुना 


 वार्ड क्रमांक 09 में दूषित पानी से कुछ बच्चों के स्वास्थ्य प्रभावित होने संबंधी सूचना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के संज्ञान में आते ही उन्होंने नगर पालिका को तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश 

जिसके चलते नगर पालिका के जल प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा कर्मचारियों की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया तथा वार्ड के विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने एकत्रित किए गए। यह कार्रवाई वार्ड पार्षद श्रीमती सुमन लालाराम लोधा की उपस्थिति में संपन्न हुई।


जल प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान लिए गए नमूनों में किसी प्रकार की दुर्गंध अथवा दृश्य अशुद्धता नहीं पाई गई तथा पानी सामान्य एवं स्वच्छ प्रतीत हुआ। इसके बावजूद पानी की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए सभी नमूनों को परीक्षण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की प्रयोगशाला में भेजा गया है।


कलेक्टर श्री कन्याल ने अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने तक स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है। कुछ मामलों में पीलिया एवं लीवर एंजाइम बढ़े पाए गए हैं, जिनका उपचार विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है।  साथ ही एहतियात के तौर पर खानपान एवं स्वच्छता को लेकर आवश्यक सलाह दी गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.