Type Here to Get Search Results !

जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

 जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश


आवेदकों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 342 आवेदन किये गये प्रस्‍तुत


गुना 

शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्‍न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्‍वास्‍थ्‍य और नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 342 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्‍तुत किये गये।


जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिली 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद आवेदक को राहत प्रदान की गई। जनसुनवाई में बब्‍लू अहिरवार निवासी ग्राम कलोरा तहसील बमोरी ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने तत्काल रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर चेक प्रदान किए। 

स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही की जांच, नि:शुल्‍क कानूनी सहायता सहित अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्‍या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया।

      आज जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.