*नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का सतत् प्रहार*
फतेहगढ़ थाना पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता, वाहन चैकिंग में पकड़ा अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर
*आरोपी से 1.50 लाख मूल्य की स्मैक एवं मोटर सायकिल सहित कुल 2.20 लाख का मशरूका जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । गुना पुलिस का यह सतत् अभियान समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है ।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा राजस्थान तरफ से स्मैक तस्करी करते अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18 जून 2026 को फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा थानांतर्गत कोहन रोड़ पर नदी के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान हमीरपुर तरफ से एक हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकिल कमांक RJ28 SW 6043 पर एक व्यक्ति के आते दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने के लिये इशारा किया तो उसने एकदम से कट मारते हुए भागने का प्रयास का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम बालकिशन पुत्र कन्हैयालाल मीना उम्र 40 साल निवासी ग्राम निवेरी थाना फतेहगढ़ का बताया एवं जिसके पुलिस से बचकर इस तरह भागने से संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई । आरोपी से बरामद स्मैक अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 70 हजार रुपये सहित कुल 2.20 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 130/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी के स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में भी पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ।
आरोपी बालकिशन मीना के पूर्व आपराधिक इतिहास की जांच करने पर उसके विरूद्ध पूर्व से भी दो प्रकरण दर्ज पाए गए हैं, जिसमें एक फतेहगढ़ थाने में आबकारी एक्ट का तो दूसरा गुना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज पाया गया है ।
गुना पुलिस द्वारा ' नशा मुक्त गुना जिला ' अभियान के अंतर्गत पूर्ण प्रतिबद्धता एवं सख्ती के साथ लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं । फतेहगढ़ थाना पुलिस की यह कार्यवाही नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है । गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी को भी मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध क्रय-विक्रय की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित कर जिले को नशा मुक्त जिला बनाने में सहभागी बनें ।
नशे के विरूद्ध फतेहगढ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।
