Type Here to Get Search Results !

एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री ने डबल लॉक गोदाम स्थित खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण

 एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री ने डबल लॉक गोदाम स्थित खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण


गुना 

एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री ने खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण  किया गया। निरीक्षण में दोनों काउंटर से ई टोकन आधारित खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्‍होंने खाद लेने आये कृषकों से चर्चा की जिसमें कृषको ने बताया की टोकन से आसानी से उचित मूल्य पर खाद सही मात्रा में प्राप्त हो रही है।

इसके पश्‍चात उन्‍होंने गोदाम में उपलब्ध खाद के मूल्य एवं प्रकार के बारे में जानकारी ली गयी। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा खाद के सैम्पल लिए गए। उन्‍होंने गोदाम प्रभारी को केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं को सतत रूप से बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, गोदाम प्रभारी श्री तेजनारायण शर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.