जैन समाज रुठियाई ने किया श्रीफल भेंट
रूठियाई, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन समाज रुठियाई ने किया मुनि श्री को श्री फल भेंट जैन समाज रुठियाई प्रचार मंत्री अमित जैन सेंकी ने बताया की जैन समाज अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन शिक्षक जी के नेतृत्व में जैन समाज के शिष्य मंडल ने गत दिवस सर्वोदय ज्ञान तीर्थ क्षेत्र टोल नाका गुना पर निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के दर्शन किए एवं उनको श्रीफल भेंट कर रुठियाई आगमन का निवेदन किया। इस अवसर पर शैलेश जैन,रमेश बांझल,एड.लोकांत, संजय मोदी,रूपेश जैन मोनू,पवन जैन, नरेन्द्र मोदी,विजय जैन,महावीर जैन,ललित जैन ,दीपक जैन विनोद जैन,अनिल जैन ,राजेश जैन आदि समाजजन उपस्थित थे
