Type Here to Get Search Results !

स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर तीन बीज विक्रेताओं का विक्रय प्रतिबंधित

 स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर तीन बीज विक्रेताओं का विक्रय प्रतिबंधित



गुना 


      शासन स्‍तर से संचालित गुण नियंत्रण सघन अभियान अंतर्गत, कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्‍तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा जिले के कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्‍ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।


      निरीक्षण के दौरान कृषि आदानों की गुणवत्‍ता की जांच की गई। जांच दल के द्वारा निरीक्षण में पाई गई कमियों एवं दुकानदारो द्वारा संधारित स्‍टॉक रजिस्‍टर के अनुसार भण्‍डारित भौतिक मात्रा का मिलान न होने के आधार पर मेसर्स मडवरिया बीज भण्‍डार गुना, मेसर्स शिवहरे ट्रेडर्स गुना एवं मेसर्स उमा कृषि सेवा केन्‍द्र गुना के गोदामों/दुकानों को सील्‍ड करने के साथ ही संबंधित संस्‍थाओ का बीज विक्रय प्रतिबंधित किया गया एवं संबंधितो को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये।


      उक्‍त संस्‍थाओं का कारण बताओ नोटिस का प्रति‍उत्‍तर संतोषजनक नही पाये जाने की स्थिति में संबंधितो के विरूद्ध आवश्‍यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.