Type Here to Get Search Results !

युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 191 से अधिक युवाओं  को दिये ऑफर लेटर

युवा संगम कार्यक्रम बेरोजगार युवा के लिए जॉब से सम्बंधित जानकारी का सशक्त माध्यम है एसडीएम श्री सोनी 

स्वरोजगार योजनाओ के साढ़े तीन हजार से अधिक हितग्राहियो को रूपये  15  करोड़ 28 लाख का  किया गया हितलाभ वितरण


गुना 

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं  कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा बीनागंज के समन्वय से युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार व स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम मे कार्यक्रम के नोडल व जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री अमित सोनी के मार्गदर्शन और प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा बीनागंज डॉ. आरपी मीना के समन्वय में 24 जून 2026 को शासकीय महाविद्यालय परिसर, चांचौड़ा बीनागंज में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 191 से अधिक युवाओं को दिये ऑफर लेटर

युवा संगम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन और छात्राओं के स्वागत गीत के साथ की गई। आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के लिए 269 आकांक्षी युवाओं ने पंजीयन कराया गया एवं 191 आकांक्षी युवाओं ऑफर लेटर प्रदान किया गया। युवा संगम में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर उपलब्ध कराये गये।

युवा संगम कार्यक्रम बेरोजगार युवा के लिए जॉब से सम्बंधित जानकारी का सशक्त माध्यम है - एसडीएम श्री सोनी

युवा संगम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अतिथि प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित सोनी ने कहा कि युवा संगम कार्यक्रम बेरोजगार युवा के लिए जॉब से सम्बंधित जानकारी का सशक्त माध्यम है युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए युवा अपने कैरियर का चुनाव कैसे करें इस संबंध में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा किसी न किसी कंपनी का चयन कर कार्य की शुरुआत करें, जिससे आगे अनुभव का लाभ मिलेगा, जिले में संचालित आईटीआई संस्थानों में प्रवेश लेकर अपना कौशल विकसित कर सकते हैं। जिससे जॉब मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 

विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर ही किया हितलाभ वितरण

आज आयोजित कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 3633 हितग्राहियो को 15 करोड़ 28 लाख का रुपए का  हितलाभ वितरण ऑनलाइन कराया किया गया। मौके पर इन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र गुना की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम मुद्रा योजना,खादी ग्राम उद्योग की प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना में हितग्राहियों को ₹1-1 लाख का ऋण वितरित किया गया। आज मौके पर मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गुना के अंतर्गत निकिता समूह अजगर सीसीएल वितरण राशि 2 लाख रुपए बैंक ऑफ़ इंडिया बीनागंज,नैतिक समूह ग्राम पेंची को सीसीएल राशि लाख रुपए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया पेंची, महादेव समूह ग्राम पेची सीसीएल वितरण 3 लाख रुपए यूनियन बैंक पेंची,पार्वती मीणा पटौदी मुद्रा लोन राशि 50 हजार रुपए मध्यांचल ग्रामीण बैंक बीनागंज का वितरण कराया गया 

युवा संगम में शासन आदेशानुसार अब युवा संगम में युवक युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, नशामुक्ति की जानकारी दी गई और इसके साथ ही कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के दौरान नशे से मुक्ति कैसे पाए इस सम्बन्ध मे जानकारी दी गई,चिकित्सकों द्वारा युवाओं और हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. हरीश शर्मा द्वारा,डॉ. रीतू राजपूत,जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजयराजपूत,ग्रामोद्योग अधिकारी मिलिंद देशपांडे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय श्रीवास्तव, जिला आजीविका मिशन से ब्लॉक प्रबंधक अजब सिंह,सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शिववीर जाटव व सुश्री वसुंधरा,आईटीआई प्राचार्य शिवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजू शर्मा एवं प्राचार्य आईटीआई श्वेता कुशवाह द्वारा किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.