Type Here to Get Search Results !

आयुष मंत्रालय बनाने जा रहा है एक ऑनलाईन योग सत्र में एक साथ अधिकतम लोगों की भागीदारी कर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

 आयुष मंत्रालय बनाने जा रहा है एक ऑनलाईन योग सत्र में एक साथ अधिकतम लोगों की भागीदारी कर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड


गुना 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समग्र स्वास्थ्य, कल्याण और सद्भावना को बढावा देने वाले एक वैश्विक  आंदोलन के रूप में उभरा है। इसी सामूहिक प्रयास को आगे बढ़ाते हुए, आयुष मंत्रालय 2026 समारोह के अंतर्गत कई राष्ट्रव्यापी गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। 

आयुष मंत्रालय द्वारा हॉबिल्ड हेल्थटेक एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से 14 जून 2026 को सुबह 06:15 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित किये जा रहे गिनीज बल्र्ड रिकार्ड प्रयास में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल का उद्धेश्‍य आयुष मंत्रालय के यूट्यूब प्लेटफार्म के माध्यम से एक ऑनलाइन योग सत्र में एक साथ अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना हैं। 

जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह गनावे ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये प्रतिभागियों को टोल फ्री नम्बर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण करना होगा पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को सत्र की लिंक वाला एक व्हॉटसअप मेसेज प्राप्त होगा।

गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के प्रयास वाले दिन 14 जून 2026 को प्रत्येक प्रतिभागी को अपने अलग-अलग डिवाइस से व्यक्तिगत रूप से लॉगिन करना होगा क्योंकि सत्र में शामिल होने वाले प्रत्येक रजिस्टर्ड डिवाइज को आधिकारिक रिकॉर्ड में गिना जावेगा। ऑनलाईन योग सत्र आयोजन के पश्‍चात प्रतिभागियों को वर्ल्‍ड रिकॉर्ड पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट मोबाइल पर प्राप्त होगा।

सभी जनमनास से अपील है इस गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड प्रयास में सक्रिय भागीदारी कर अपनी सेहत के लिये, अपनो की सेहत के लिये, पूरे विश्‍व के लिये इस कार्यक्रम को सफल बनाये।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.