Type Here to Get Search Results !

गुणवत्तायुक्त पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के लिए पेट्रोल पंपों की जांच जारी

 गुणवत्तायुक्त पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के लिए पेट्रोल पंपों की जांच जारी


गुना 

जिले में उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेट्रोल पंपों की जांच लगातार जारी है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को पेट्रोल में पानी की मिलावट संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने जिला आपूर्ति विभाग को जांच के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता की उपस्थिति में कैंट स्थित सत्य साईं फ्यूल पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। टीम द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया तथा डेंसिटी की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल के छह नमूने लिए गए, जिन्‍हें परीक्षण हेतु भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल पंप पर खराब पेट्रोल मिलने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर यह कार्रवाई की गई। जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पाण्डेय, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी एवं श्रीमती नेहा बंसल शामिल थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.