Type Here to Get Search Results !

मकान के सामने लटक रहे बिजली के तार, हो सकता है हादसा

मकान के सामने लटक रहे बिजली के तार, हो सकता है हादसा 



गुना।


गुना जिले के वार्ड नंबर 20 साईं टाउन शिप कॉलोनी में वार्ड वासी अभिनय मराठा के मकान के सामने से पड़ोसियों के बिजली के तार गए हुए हैं। जिसके कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। उसका जिम्मेदार कौन होगा? वार्ड नंबर 20 साईं टाउन शिप कॉलोनी निवासी अभिनय मराठा ने बताया कि उनके घर के आगे से पड़ोसियों के बिजली के तार गए हुए हैं। जिनको विद्युत मंडल के कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन देकर लगाया गया है। जिससे उनके मकान को खतरा बना हुआ है। अगर कभी कोई बिजली लाइन फाल्ट होती है। तो उनको परेशानी हो सकती है। उन्होंने विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से उनके मकान के आगे से जो बिजली के तार गए हुए हैं उनको वहां से हटकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। जिससे कि उनका कोई नुकसान ना हो। और उनको इस समस्या से राहत मिल सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.