जामा काम्पलेक्स तीन बत्ती वाले बाबा की सवारी निकली शहर गस्त पर।
आज बाबा की सबारी करबला घाट तक गश्त करेंगी।
सागर / हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती रह.अ.जामा काम्पलेक्स तीन बत्ती वाले बाबा की सवारी प्रतिवर्षोंनुसार इस वर्ष भी माह मुर्हरम की 9 तारीख यानी 25 जून गुरुवार को शहर गस्त पर निकली।बाबा की सवारी बाद नमाज इशाँ शनीचरी चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शनीचरी खिन्नी मार्ग से नंदकिशोर होटल होकर शनीचरी चबूतरा,प्रायवेट बस स्टेण्ड से टाउन हॉल होकर दरगाह शरीफ पीली कोठी पर सलामी उपरांत पीटीसी ग्राउण्ड मार्ग से गोपालगंज लाल स्कूल होकर झंडा चौक,बंगाली काली तिराहा,बस स्टैण्ड,तीन मढ़िया से जामा काम्प्लेक्स तीनबत्ती स्थित बाबा के मुकाम पर सलामी उपरान्त जामा मस्जिद कटरा से नमक मण्डी होकर शुक्रवारी घस्सू मुंशी मस्जिद चौराहे आदि मार्गो तक गश्त कर बाबा ने सभी अरकान पूरे करते हुये रूकसती ली।सवारी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अशरफ खान ने बताया कि बाबा की सबारी माह मोहर्रम की 10 तारीख यानि आज रविवार को बाद नमाज असिर शाम 5.30 बजे शनीचरी चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर डिप्टी फर्स से झील बोट क्लब से तीन मढ़िया,बस स्टेण्ड से होकर बकौली तिराहा से तिली रोड स्थित करबला घाट तक गस्त करेगी। शहर गस्त के दौरान मुख्य रूप से जावेद भाई,शेख असलम,राजीव भाई,नरेंद्र सरदार,ओम चौरसिया,मो.आसिफ,इरशाद भाई,सलमान भाई,मोह.सगीर,फारूक भाई,मुह.इमरान,संजय रैकवार,लालू भाई, रुस्तम मकरानी,सोहेल मिर्जा,अर्श खान,अयान खान,अबुजर खान, अतीब खान,धीरज प्रजापति,सुहैल बाबा,अल्तमस खान,लकी खान सहित बाबा के खिदमतदार व श्रद्धालुओं की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
