Type Here to Get Search Results !

राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा पर साजिश का आरोप

 राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा पर साजिश का आरोप




बीनागंज । मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए भाजपा और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को बीनागंज में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौराहे बस स्टैण्ड पर मौन प्रदर्शन एव नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस विधायकों को अपने पक्ष में करने और दबाव बनाने में असफल रही, इसलिए चुनाव आयोग के माध्यम से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कराने की साजिश रची गई। कांग्रेस का दावा है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पूरी तरह वैध था, लेकिन उन्हें चुनावी मैदान से बाहर करने के उद्देश्य से इसे निरस्त किया गया।


युवक कांग्रेस नेता सौरभ यादव ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और मीनाक्षी नटराजन आसानी से राज्यसभा पहुंच सकती हैं। इसी संभावित हार के डर से एक गांधीवादी विचारधारा की महिला नेता का नामांकन रद्द कराया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया।


ब्लॉक अध्यक्ष डॉ संजय मीना ने इस कार्रवाई को "महिला विरोधी" बताते हुए निर्वाचन आयोग से मांग की कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को तत्काल स्वीकार कर उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।


मौन प्रदर्शन एव सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई  जिसमे बल्लू चौहान जी , देवेंद्र मीना दितलवाड़ा ,डॉ संजय मीणा , देवेन्द्र मीना पटौदी ,नारायण सिंह भील , राजेंद्र खादीवाला , रोहित मीना , सौरभ यादव,प्रदीप श्रीमल , सुंदर लाल माली,शिवराज मीना , ब्रजेश मीणा , गुलाब माली , टिंकू मीना , मनोज राठौर , सोनू शर्मा , रामभरोसा भील प्रवेश मीणा ,रामस्वरूप शिल्पकार, श्रीराम चंदेल,पंकज राजपूत ,जगदीश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.