फिल्टर प्लांट का मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
June 10, 2026
0
Raghogarh - आज दिनांक 10/06/26 गोपीकृष्ण सागर बांध स्थित नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर फिल्टर प्लांट का मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव द्वारा किया गया औचक निरीक्षण। गोपीकृष्ण सागर बांध स्थित नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर फिल्टर प्लांट का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया एवं फिल्टर बेड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पेयजल सप्लाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने एवं आमजन को शुद्ध जल प्रदाय करने के निर्देश दिए। समय- समय पर पेयजल टंकी की सफाई कार्य, फिल्टर प्लांट पर आवश्यक मात्रा में एलम एवं ब्लीचिंग पाउडर पेयजल में डालने एवं स्टॉक में रखने हेतु निर्देशित किया।
Tags


