नगर परिषद आरोन में हुआ जन कल्याण शिविर का आयोजन
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे के निर्देशानुसार तथा शासन के आदेशों के पालन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दिनेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद आरोन द्वारा दिनांक 16 जून 2026 से 18 जून 2026 तक "जन कल्याण शिविर" का आयोजन किया गया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दिनेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में आमजन की समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिविर का संचालन सी.ओ. श्री शेख जिगर खान द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दिनेश कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारी नगर परिषद का समस्त स्टाफ, आमजन एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहे।
