Type Here to Get Search Results !

प्रांजल जैन रावत ने जे ई ई मेन्स में सफलता का परचम लहराया

 प्रांजल जैन रावत ने जे ई ई मेन्स में सफलता का परचम लहराया।


राघौगढ़ । राघौगढ़ निवासी प्रांजल जैन रावत ने वर्ष 2026 की जे ई ई मेंस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जैन समाज,गृह नगर राघौगढ़ एवं गुना जिले का गौरव बढ़ाया है 

                      जारी विज्ञप्ति में उल्लेख किया है जैन समाज राघौगढ़ के पूर्व संरक्षक, गुना जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय दिनेश कुमार रावत के पौत्र,

एन एफ एल विजयपुर में इंजीनियर आलोक रावत के सुपुत्र प्रांजल जैन रावत ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा जे ई ई मेंस 2026 में अखिल भारतीय रैंक 4026 प्राप्त कर देश के सुप्रसिद्ध भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थाओं में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। इस वर्ष यह परीक्षा 16 लाख विद्यार्थियों ने दी थी। जिसमे 2.50 लाख ने अहर्ता प्राप्त की थी। परीक्षा में लगभग 56 हजार विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिनमें 18 हजार विद्यार्थियों को देश के 23 भारतीय औद्योगिकी संस्थाओं में प्रवेश मिलता है। प्रांजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी दिनेश कुमार रावत को देते हुए कहा है उनके द्वारा दिए अच्छे संस्कार और लगन एवं मेहनत से पढ़ाई का ही यह परिणाम है। आपने कहा कोई कार्य कठिन नहीं है अगर हम दृढ़ निश्चय कर तैयारी करें तो सफलता अवश्य मिलती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.