Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

 मृगवास थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 19-20 मई 2026 की रात्रि में मृगवास थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर दिनांक 24 मई 2026 को किशोरी के पिता द्वारा मृगवास थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 55/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण प्रजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 08 जून 2026 को किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि बबलू बंजारा निवासी ग्राम जरसेना थाना उनारसी कला जिला विदिशा का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी बबलू बंजारा के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई एवं जिसकी तलाश में सतत सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दस्तयाबी के मात्र 48 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 10 जून 2026 को आरोपी बबलू पुत्र कमल सिंह बंजारा उम्र 21 साल निवासी ग्राम जरसेना थाना उनारसी कला जिला विदिशा को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश कुमार, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड एवं आरक्षक राहुल बघेल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.