Type Here to Get Search Results !

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी हाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी हाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण


गुना 

एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी हाट का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सक से चर्चा कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही उपचार व्यवस्था एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।


एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन आने वाली ओपीडी, दवा वितरण केंद्र तथा विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पंजियों की जांच कर महिलाओं को प्रदान की जा रही प्रसव संबंधी सेवाओं एवं टीकाकरण व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, दवाओं एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन, सीबीएमओ डॉ. के.एन. भिलवारे, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.