Type Here to Get Search Results !

16 जून से होगी कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा

 16 जून से होगी कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा


गुना 

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 पुनः परीक्षा (द्वितीय चरण) कक्षा 5 एवं 8 वीं तक जिले के शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त मदरसा के बच्चों हेतु दिनांक 16 जून 2026 से 10 बजे दोपहर 12:30 बजे तक कर जिले के 52 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र समस्त जनशिक्षा केन्द्र बनाये गये है जहां जनशिक्षा केन्द प्रभारी परीक्षा केन्द्राध्यक्ष रहेंगे। 

जिले में कक्षा 5 में 1878 तथा कक्षा 8 में 2353 बच्चें पुनः परीक्षा में नामांकित है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर ज्यादा गरमी को देखते हुये शीतल जल, ओआरएस घोल, इलैक्ट्रोल एवं ग्लूकोस आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर 20 परीक्षार्थी पर 1 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है। इस परीक्षा में प्रश्न पत्र परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घण्टे पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर ही परीक्षा केन्द्रध्यक्ष /सहायक केन्द्राध्यक्ष के लागइन आइडी पर ऑनलाइन प्रिंट निकाल कर परीक्षार्थीओ को उपलब्ध कराये जायेगे। सभी विकासखण्ड स्तर पर एवं जिला स्तर पर परीक्षा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये गये है। सभी शाला प्रभारी एवं शिक्षकों को परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को उपस्थित कराने हेतु परीक्षा के पूर्व उनके पालकों से संर्पक हेतु निर्देशित किया गया है।

आज परीक्षा निर्देश एवं आवश्यक तैयारी पूर्ण करने हेतु विकासखण्ड कार्यालय गुना मे आवश्यक बैठक का आयोजन कर परीक्षा सुचारू रूप से संपत्र कराने एवं परीक्षा गोपनीय सामग्री परीक्षा उपरांत मूल्याकंन केन्द्रों पर भेजने के निर्देश दिये गये। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.