Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, डंपर जब्त

 कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, डंपर जब्त



गुना, 


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग एवं पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए एक डंपर को जब्त किया।


जांच के दौरान वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका,प्रस्तुत रॉयल्टी अन्य जिले की होने से संदिग्ध होकर नियमों के उल्लंघन की स्थिति पाए जाने पर डंपर को जब्त कर उमरी थाना परिसर में खड़ा कराया गया। संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला एवं उमरी थाना पुलिस बल उपस्थित रहा।


खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.