Type Here to Get Search Results !

धान एवं बारदाना गबन प्रकरण का आरोपी जेल दाखिल

 धान एवं बारदाना गबन प्रकरण का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग -  लाखों रुपये के धान एवं बारदाना की बड़ी मात्रा में गबन प्रकरण में सहकारी समिति प्रभारी को थाना धमधा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा थाना धमधा में प्रस्तुत आवेदन के आधार पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा के आकस्मिक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन संबंधी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जांच खाद्य विभाग , सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संयुक्त जांच दल द्वारा की गई थी। जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा कुल 73,952.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था। अभिलेखों के अनुसार धान की उपलब्ध मात्रा एवं वास्तविक भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया। मौके पर किये गये सत्यापन में कुल 560.28 क्विंटल धान तथा 2103 नग नया बारदाना कम पाया गया , जिसकी कुल कीमत लगभग 15,08,161 रुपये आंकी गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 316(5) , 318(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर समिति प्रभारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना धमधा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित विवेचना करते हुये जांच प्रतिवेदन , दस्तावेजी साक्ष्य एवं गवाहों के कथनों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।


गिरफ्तार आरोपी -  


जगदीश कुमार नवरंगे उम्र 60 वर्ष निवासी - पेंड्रावन , थाना - धमधा , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)। 


जप्त सामाग्री -


धान खरीदी एवं भंडारण संबंधी दस्तावेज एवं अभिलेख और प्रकरण से संबंधित जांच प्रतिवेदन एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्य।


दुर्ग पुलिस की अपील - 


शासकीय संपत्ति , सार्वजनिक धन एवं सहकारी संस्थाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा आर्थिक अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को सूचित करें। आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.