Type Here to Get Search Results !

एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

 एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री ने ली अधिकारियों की बैठक


गुना  

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान यूसीसी फीडबैक पंजीयन अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई तथा अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

एसडीएम सुश्री खत्री ने अधिकारियों से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.