Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने भरण-पोषण के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 गुना कोतवाली पुलिस ने भरण-पोषण के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना पुलिस ने माननीय कुटुम्‍ब न्‍यायालय गुना के भरण-पोषण के एक प्रकरण में फरार चल रहा स्‍थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि आरोपी सोनू पुत्र नरेन्द्र नामदेव निवासी बूढ़े बालाजी गुना के विरूद्ध उसकी पत्नि की ओर से माननीय कुटुम्‍ब न्‍यायालय गुना में भरण-पोषण हेतु प्रकरण दाखिल कराया था, जिसमें माननीय न्‍यायालय गुना द्वारा सोनू नामदेव को अपनी पत्नि के लिये भरण-पोषण हेतु राशि निर्धारित की गई थी, लेकिन सोनू नामदेव की ओर से लगभग 08 माह से भरण पोषण की राशि अदा नहीं किये जाने पर उक्त अवधि की भरण पोषण की कुल राशि 40,000/-रूपये आदायगी हेतु माननीय कुटुम्‍ब न्‍यायालय गुना से न्‍यायालयीन प्रकरण क्रमांक 82/24 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्‍थाई वारंट जारी किया गया था । गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा वारंटी सोनू नामदेव की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 25 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर पुलिस द्वारा त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर भरण-पोषण के उक्‍त प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोनू पुत्र नरेन्द्र नामदेव उम्र 35 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आरोपी के विरूद्ध अग्रिम न्यायिक प्रक्रिया संपादित की गई ।  


               गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं सैनिक निजाम शाह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.