Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 फतेहगढ थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*प्रकरण में करीब साढ़े तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार*



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के एक गंभीर प्रकरण में करीबन साढ़े तीन माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।     


            उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 07 मार्च 2026 के दोपहर में फतेहगढ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर दिनांक 09 मार्च 2026 को बालिका के पिता द्वारा फतेहगढ़ पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 44/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई और दिनांक 11 मार्च 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया था । दस्तयाबी उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी अनिकेत उर्फ अंकित बैरागी निवासी ग्राम महू थाना राघौगढ़ के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाने और उसके साथ गलत काम करना तथा इसमें उसे सौरभ बैरागी तथा महावीर बैरागी निवासीगण ग्राम महू के द्वारा सहयोग करना बताया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिकेत बैरागी, सौरभ बैरागी तथा महावीर बैरागी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)M बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया कर दिनांक 11 मार्च को ही मुख्य आरोपी अनिकेत बैरागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।


               प्रकरण में फरार शेष दोंनो सहयोगी आरोपियों की पुलिस द्वारा निरंतर तलाश की गई और जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 25 जून 2026 को फरार एक और आरोपी के संबंध में मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी सौरभ पुत्र जगदीश बैरागी उम्र 21 साल निवासी ग्राम महू थाना राघौगढ़ जिला गुना को और गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


              फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक विकास  भार्गव, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक विकाश राठौर, आरक्षक कुलदीप धाकड़ एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.