Type Here to Get Search Results !

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का व्यापक अभियान : गुना पुलिस का मिशन ‘सेफ क्लिक-2026’

 साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का व्यापक अभियान : गुना पुलिस का मिशन ‘सेफ क्लिक-2026’


*जिलेभर में शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*


*साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश*



            पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से दिनांक 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक-2026” संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के तहत गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।


अभियान के अंतर्गत गुना जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों, कोचिंग सेंटरों, हाट-बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर आमजन, विद्यार्थियों एवं युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है । जनसंवाद के माध्यम से लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर ठगी से बचने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी जा रही है ।


            आज अभियान के दूसरे दिवस 25 जून 2026 को पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निम्‍नानुसार जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया :-


1-     प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय ने केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत के साथ गुना के एकलब्य आवासीय विद्यालय में,


2-     एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे ने विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू सहित गेल केंद्रीय विद्यालय में,


3-     एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना ने म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, ट्राफिक प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह, ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया के साथ ग्राम चकदेवपुर बालिका छात्रावास में,


4-     यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह द्वारा गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल में,


5-     कुम्भराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी द्वारा अपने स्टाफ के साथ डिग्री कॉलेज कुम्भराज में,


6-     मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे ने अपने स्‍टॉफ सहित कस्बा स्थित ट्रेंड कॉचिंग सेंटर, कृष्णा कम्प्यूटर एवं लाइब्रेरी में,


7-     बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया ने सीएम राइज विद्यालय बमौरी में,


8-     जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में,


9-     राघौगढ़ थाने से उपनिरीक्षक हेमंत राजपूत ने थाना स्टाफ के साथ  आईटीआई कॉलेज राघौगढ़ में,


10-   सिरसी थाना स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में चौपाल लगाकर उपस्थित जन समूह को,  


11-    इसी प्रकार अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।


            कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी एवं आधार संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने तथा अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित रखने की सलाह दी । साथ ही डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, पॉलिसी फ्रॉड, गेमिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं अन्य साइबर अपराधों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।


            अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं पंपलेट वितरित किए गए तथा उनसे अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें ।


            गुना पुलिस का यह विशेष अभियान जिले में साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.