Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना पुलिस की सतर्कता एवं सुनियोजित घेराबंदी से नशीले पदार्थ डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का बड़ा प्रहार*


मृगवास थाना पुलिस की सतर्कता एवं सुनियोजित घेराबंदी से नशीले पदार्थ डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी


*बाईक पर डोडाचूरा तस्करी करते नशे के दो सौदागर गिरफ्तार*


*करीबन 52 किलोग्राम डोडाचूरा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित कुल 26 लाख रूपये मूल्य का मशरुका जप्त*


*एक आरोपी पूर्व में भी नशीले पदार्थ तस्करी करते हो चुका है गिरफ्तार, जिसके विरूद्ध जारी दो स्थाई वारंटों में भी पुलिस को थी तलाश*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगाहें रखते हुए जिनके विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध बड़ी और प्रभावी करते हुए बाईक पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               गत दिनांक 24 जून 2026 की रात्रि में मृगवास थानांतर्गत सानई चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धीस्याखेड़ी गांव से बिना नंबर की एक होण्डा साइन मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति एक प्लास्टिक के बोरे में नशीला पदार्थ डोडाचूरा लेकर खेड़ीआबा गांव होते हुए कुम्भराज हाइवे तरफ जाने वाले हैं । अवैध नशीले पादार्थ तस्करी की इस सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु सानई चौकी से तत्काल पुलिस की एक टीम ग्राम खेड़ीआबा पहुंची और जहां घात लगाकर संदेहियों के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद धीस्याखेड़ी की ओर से मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर साइकिल आते दिखाई दी, जिसके चालक ने पुलिस को देखते ही मोटर सायकिल को एकदम से बापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा सतर्क एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर ही घेराबंदी कर उन्हें धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर उनके द्वारा अपने नाम ललित पुत्र रघुवीर सिंह मीना उम्र 21 साल एवं प्रदुमन पुत्र गुलाब सिंह मीना उम्र 30 साल निवासीगण ग्राम धीस्याखेड़ी थाना मृगवास जिला गुना के बताए । मुखबिर सूचना के आधार पर विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे से 51.900 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ । आरोपियों के कब्जे से बरामद डोडाचूरा कीमती करीब 25 लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती करीब 01 लाख रुपये सहित कुल लगभग 26 लाख रुपये मूल्य का मशरूका पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 70/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क एवं स्त्रोतों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है ।


               गौरतलब है कि आरोपी प्रदुमन मीना को वर्ष 2019 में चांचौड़ा थाना पुलिस ने एवं वर्ष 2020 में कुम्भराज थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था, जिनमें आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत क्रमश: अप.क्र. 206/19 एवं 310/20 दर्ज हुए थे । उक्त दोंनो ही प्रकरणों में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय विशेष न्यायालय गुना द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी क्रमश: न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 20/19 एवं 17/20 में अलग-अलग स्थाई वारंट जारी किये थे । आरोपी के विरूद्ध जारी उक्त दोंनो वारंटों में भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई ।


               नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश कुमार भिलाला, सउिन अजीत कुजूर, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक नीरज धाकड, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक सोबरन सिंह एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.