जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं/शिकायतों को मिली प्राथमिकता
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने सुनीं जन शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश*
आज दिनांक 23 जून 2026 मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में पुलिस जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई में गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के समक्ष जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए ।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दीकी, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, एसडीओपी चाचौड़ा श्री मनोज कुमार झा, डीएसपी श्री आनंद राय, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक ओ. पी. आर्य, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदौस तबस्सुम आदि सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों के निराकरण में पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही का परिचय दिया जाए । उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी । गुना पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ।
