Type Here to Get Search Results !

गुना पुलिस अधीक्षक ने नागरिक की सराहना करते हुए मोबाइल के वास्तविक स्वामी की तलाश की प्रक्रिया शुरू की

 *ईमानदारी की मिसाल : नागरिक ने लावारिस मिला मोबाइल पुलिस को किया सुपुर्द*


गुना पुलिस अधीक्षक ने नागरिक की सराहना करते हुए मोबाइल के वास्तविक स्वामी की तलाश की प्रक्रिया शुरू की

           


     ईमानदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए गुना निवासी श्री महेंद्र सिंह चंदेल ने एक लावारिस मोबाइल फोन पुलिस को सुपुर्द कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है ।


                 आज दिनांक 23 जून 2026 को लक्ष्मी नगर, गुना निवासी श्री महेंद्र सिंह चंदेल ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल को एक मोबाइल फोन सौंपते हुए बताया कि लगभग एक माह पूर्व उन्हें पिपरौदा स्थित शासकीय विद्यालय के समीप यह मोबाइल लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला था । मोबाइल मिलने पर उन्होंने उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया था, ताकि उसे उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया जा सके । लेकिन इसी दौरान उनके परिवार में विवाह समारोह एवं अन्य पारिवारिक व्यस्तताएं होने के कारण वे मोबाइल पुलिस के सुपुर्द नहीं कर पाए थे । व्यस्तताओं से मुक्त होने के पश्चात आज उन्होंने उक्त मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, ताकि उसके वास्तविक मालिक का पता लगाकर उसे वापस किया जा सके ।


                 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने श्री महेंद्र सिंह चंदेल की ईमानदारी एवं जिम्मेदार नागरिक होने के भाव की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण लोगों के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं । उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी को कोई खोई हुई वस्तु अथवा संदिग्ध सामान प्राप्त होता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें । गुना पुलिस द्वारा मोबाइल के वास्तविक स्वामी की पहचान कर उसे विधिवत सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है ।


                 गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो गया हो अथवा उक्त मोबाइल के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह गुना पुलिस से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना दावा कर सकता है । गुना पुलिस आमजन की सेवा एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.