*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
केंट थाना पुलिस ने अवैध रूप से रेत उत्खनन के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी श्याम कुमार खटीक निवासी गुलाबगंज कैंट के द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन किए जाने पर उसके विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 1166/20 धारा 379, 411 भादवि एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1663/22 में उसके विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।
केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी श्याम कुमार खटीक की लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 23 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी श्याम कुमार पुत्र शंकरलाल खटीक उम्र 50 साल निवासी गुलाबगंज थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विक्रांत जाटव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह एवं आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।
