एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी ने खाद वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी ने डबल लॉक केंद्र आरोन एवं खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश गोदाम प्रभारी को दिए।
एसडीएम ने केंद्र पर उपस्थित किसानों से ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। किसानों ने बताया कि उन्हें ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से सुविधाजनक और व्यवस्थित रूप से खाद प्राप्त हो रही है, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रभारी को खाद स्टॉक की समय-सीमा में ऑनलाइन प्रविष्टि करने तथा जारी किए गए टोकनों के अनुसार किसानों को शीघ्र खाद वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन अमित जैन, एसएडीओ आरोन रामदीन धाकड़, गोदाम प्रभारी तेजनारायण शर्मा एवं मार्कफेड के कर्मचारी उपस्थित रहे।
