Type Here to Get Search Results !

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा दिये गए निर्देश अनुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे के निर्देशन में जिला पंचायत सभागार गुना में प्रभारी अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पुष्पेंद्र व्यास द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग(RES), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) MDM, पंचायत राज निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मनरेगा अंतर्गत एक बगिया मां के नाम, जल गंगा अभियान के कार्यों में उपयंत्रीवार समीक्षा की गई व प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आरईएस अंतर्गत निर्माण कार्यों में अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री जनमन एवं आवास प्लस की समीक्षा करते हुए जनमन आवास टोटल 10886 के विरुद्ध केवल 8597 आवास पूर्ण होने एवं 2289 आवास अपूर्ण होने एवं वर्ष 2024-25 आवास प्लस में 25280 के विरुद्ध 13366 पूर्ण होने एवं शेष आवास पूर्ण ना होने पर पर नाराजगी जाहिर की गई व अपूर्ण आवास जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 

इसी प्रकार अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा एमडीएम में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 1489 के विरुद्ध 321 समूह अपंजीकृत होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र ही पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायत राज के अंतर्गत कुल पंचायत भवन 76 के विरुद्ध केवल 16 भवन पूर्ण एवं 76 सामुदायिक भवन के विरुद्ध 03 कार्य अप्रारंभ होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रत्येक भवन को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में जितेंद्र मंडलोई कार्यपालन यंत्री आरईएस, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री  रविंद्र अग्रवाल जिला पंचायत, श्री गौरव यादव सीईओ आरोन, सुश्री योगिता परमार सीईओ गुना, श्री संजीत श्रीवास्तव सीईओ चाचौड़ा, श्री गौरीशंकर राजपूत सीईओ राघौगढ़, सहित अन्‍य अधिकारी तथा जनपद पंचायतों का समस्त अमला उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.