Type Here to Get Search Results !

नव उदय प्रकाशन मंच द्वारा इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में गुना के दंपति होंगे सम्मानित

नव उदय प्रकाशन मंच द्वारा इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में गुना के दंपति होंगे सम्मानित



गुना/इंदौर। नव उदय प्रकाशन मंच द्वारा इंदौर में आयोजित होने जा रहे भव्य देवी अहिल्याबाई होलकर साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शिक्षक सम्मान समारोह में देशभर से आए लगभग 150 प्रतिभाशाली कलाकारों, साहित्यकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 जून 2026 को इंदौर में आयोजित होगा।


इसी कड़ी में गुना निवासी पति-पत्नी श्री राजेश श्रीवास्तव एवं श्रीमती नीलम श्रीवास्तव को उनकी कराओके सॉन्ग के प्रति विशेष रुचि एवं उत्कृष्ट गायन प्रस्तुति के लिए मंच पर विशेष प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया गया है। दोनों कलाकार लंबे समय से संगीत के क्षेत्र में अपनी रुचि और प्रतिभा के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं।


नव उदय प्रकाशन मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा और योगदान को नई पहचान देने का प्रयास किया जाएगा।


श्री राजेश श्रीवास्तव एवं श्रीमती नीलम श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा सामाजिक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी अपने संगीत और कला के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे।


जारीकर्ता:

नव उदय प्रकाशन मंच

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.