Type Here to Get Search Results !

केंट थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही, बालक सुरक्षित दस्तयाब

 *नाबालिगों के अपहरण एवं गुमशुदगी के मामलों में गुना पुलिस की सतत् एवं प्रभावी कार्यवाही*


केंट थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही, बालक सुरक्षित दस्तयाब



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आज बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों से मिला दिया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 18 जून 2026 को केंट थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने पर दिनांक 19 जून 2026 को बालके के पिता की ओर से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट केंट थाने में दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 461/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालक की तलाश शुरू की गई ।


               बालक के लापता होने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेकर उसकी सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर बालक को खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 25 जून 2026 को बालक के संबंध में जानकारी मिलने पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतत: बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया उपरांत उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।


              केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्टूलाल बिसोरिया, आरक्षक नकुल एवं आरक्षक अभिनेष रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.