Type Here to Get Search Results !

ब्लॉक कांग्रेस का पंचायत,वार्ड कमेटियों का सत्यापन व संवाद कार्यक्रम संपन्न

 ब्लॉक कांग्रेस का पंचायत,वार्ड कमेटियों का सत्यापन व संवाद कार्यक्रम संपन्न।


बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ — सुरेन्द्र चौधरी



नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली एवं सागर ग्रामीण की पंचायत व वार्ड कमेटियों के सत्यापन तथा ब्लॉक एवं मंडलम कार्यकारिणी के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी,नरयावली विधान सभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर तथा जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने-अपने ब्लॉकों में पार्टी संगठन की गतिविधियों,ब्लॉक,मंडलम एवं पंचायत / वार्ड कमेटियों के गठन तथा संगठन विस्तार की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। बूथ कमेटियों को मजबूत कर ही पार्टी को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक सशक्त बनाया जा सकता है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने का आह्वान किया।विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडलम एवं बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही सफलता की आधारशिला है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आग्रह किया।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि पार्टी संगठन की वास्तविक ताकत गांव,पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं।संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाए।संवाद कार्यक्रम में पंचायत व वार्ड कमेटियों के सत्यापन,संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,अवधेश सिंह,ओमकार सिंह, पार्षद मोहन अहिरवार, सरफराज पठान,इदरीश खान,मुन्ना तिवारी,कदम सिंह,मनोज राय,हेमंत लारिया,अमर सिंह ठाकुर,अभय सिंह, मंगल पटेल,राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव,दिलीप रावत, दिलीप रजक, शुभम साहू,राजपाल सिंह ठाकुर,राजवीर लोधी, सत्यम ठाकुर,गजेंद्र ठाकुर सुखलाल,दीपेंद्र राजपूत, आनंद सोनी, रिंकू दीक्षित,अरविंद सोनी,राधे श्याम यादव,अनुज आदित्य यादव,सत्यभान सेन, दिलीप कुमार अहिरवार, गणेश ठाकुर, देवी सिंह राधेश्याम यादव,दीपेश राय,रणवीर लोधी, अब्बास खान, मोतीलाल साहू,आदित्य रावत, मुकेश यादव, अंतेश यादव, विपिन शर्मा, प्रीतम अहिरवार,केशव अहिरवार,रिंकू राजपूत, नरेश अहिरवार, सोनू अहिरवार,देवेंद्र सिंह,धन सिंह आदिवासी,राजा अहिरवार,अजय अहिरवार,मोनू बंसल, छोटेलाल आदिवासी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.