Type Here to Get Search Results !

अवैध शराब बिक्री करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 अवैध शराब बिक्री करने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री एवं शराब दुकान से कमीशन पर शराब उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को थाना जामुल पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आज दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से शराब रखकर जामुल नंदिनी रोड स्थित बीके कंपनी के पास बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे , जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजय कुमार एवं अनिल विश्वकर्मा बताया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 242 पौवा देशी शोले मसाला शराब कुल 43.560 बल्क लीटर कीमती 24,200 रुपये एवं एक स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीव्ही 1464 जप्त की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त शराब देशी शराब दुकान जामुल के सुपरवाईजर डागेश साहू से कमीशन के आधार पर प्राप्त करना बताया गया। जांच में तथ्य पाये जाने पर डागेश साहू को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना जामुल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही , जिनके द्वारा त्वरित सूचना संकलन , घेराबंदी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।


गिरफ्तार आरोपीगण -


अजय कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी - राजीव नगर खुर्सीपार , अनिल विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी - राजीव नगर खुर्सीपार और डागेश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी - वार्ड क्रमांक 08 , शांति नगर , कुम्हारी , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


जप्त सामाग्री - 


242 पौवा देशी शोले मसाला शराब (43.560 बल्क लीटर) कीमती 24,200 रुपये , स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीव्ही 1464


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण , परिवहन , संग्रहण अथवा बिक्री संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.