Type Here to Get Search Results !

स्थापना दिवस पर सेवा, संस्कार एवं सशक्तिकरण के विविध आयामों को साकार किया जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप स्पेशल ने

 स्थापना दिवस पर सेवा, संस्कार एवं सशक्तिकरण के विविध आयामों को साकार किया जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप स्पेशल ने



गुना। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप स्पेशल, गुना द्वारा सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से ओतप्रोत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को पूज्य लयस्मिता श्रीजी महाराज एवं उनकी सुशिष्या महाराज साहिबा के पावन सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुए।

मानव सेवा के अंतर्गत ग्रुप द्वारा संचालित मानव सेवा प्याऊ, बस स्टैंड गुना पर आमजन की सुविधा हेतु मटकों के स्थान पर आधुनिक वॉटर कूलर स्थापित किया जा रहा है । वहीं बाल संस्कार शिविर में अध्ययनरत 25 बच्चों को उपहार वितरित किए गए तथा उनके लिए मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए श्रीमती वैशाली तिवारी को सिलाई मशीन भेंट की गई, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। वॉटर कूलर, उपहार सामग्री एवं सिलाई मशीन किरण सेवा न्यास, इंदौर तथा ग्रुप की प्रथम महिला  डॉ. शिल्पा टांटिया के सहयोग से उपलब्ध कराए गए। ग्रुप द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 50 सदस्यों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। ग्रुप अध्यक्ष आशीष टांटिया ने फेडरेशन के उद्देश्यों एवं मूल मंत्र “संगठन से मैत्री, मैत्री से सेवा” पर प्रकाश डालते हुए समाजोपयोगी सेवा प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

मानव सेवा समिति के प्रभारी एवं संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जी लोढ़ा ने आयोजन की रूपरेखा एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। किरण सेवा न्यास से समन्वय स्थापित करने में ग्रुप के कोषाध्यक्ष मनोज श्रीमाल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूर्व अध्यक्ष विकास टांटिया द्वारा किया गया। बच्चों के लिए आयोजित खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों में ग्रुप की सांस्कृतिक समिति के साथ शिप्रा टांटिया, प्रीति गोलछा, पिंकी जैन एवं सीमा श्रीमाल की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में ग्रुप सचिव विपिन टांटिया ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थितजनों,वरिष्ठ सदस्य श्री राजमल जी कोठारी ,सतीश जी जैन,देवेश जी जैन ,पदमचंद जी टांटिया,लोकेंद्र श्रीमाल का आभार व्यक्त किया।स्थल उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री आनंद सिंह लोढ़ा जी को भी धन्यवाद प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम ने स्थापना दिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से फेडरेशन की मूल भावना को सार्थक रूप से अभिव्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.