Type Here to Get Search Results !

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुना पुलिस का हरित संकल्प

 विश्व पर्यावरण दिवस पर गुना पुलिस का हरित संकल्प


*कंट्रोल रूम परिसर में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*



                दिनांक 05 जून, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा-निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश देते हुए पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा ।


                  कार्यक्रम का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक, गुना के सहयोग से किया गया । इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक श्री अभिषेक सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया ।


                  वृक्षारोपण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय के समन्वय में सूबेदार स्मृति दोहरे, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह धाकड़ (पुलिस पीआरओ) सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।


                  इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ व स्वस्थ जीवन के आधार भी हैं । वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे ।


                  गुना पुलिस द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । गुना पुलिस की आमजन से भी अपील है कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने हेतु अधिकाधिक पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल कर हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.