Type Here to Get Search Results !

एसडीएम राघौगढ़ ने किया डबल लॉक केंद्र और समितियों का औचक निरीक्षण

 एसडीएम राघौगढ़ ने किया डबल लॉक केंद्र और समितियों का औचक निरीक्षण



गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघौगढ़ श्री अमित सोनी द्वारा आज राघौगढ़ स्थित डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिजिकल स्टॉक का पीओएस (POS) मशीन के रिकॉर्ड से मिलान करवाया और केंद्र प्रभारियों को थोक आईडी से रिटेलर आईडी पर जल्द से जल्द स्टॉक ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। ई-विकास पोर्टल पर टोकन स्लॉट बुकिंग में आने वाली समस्याओं को सुना।  किसानों के लिए केंद्र पर तत्काल पेयजल (मटके के पानी) की व्यवस्था करवाई।

इसके साथ ही, एसडीएम के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री लोकेंद्र शर्मा और एसएडीओ (कृषि) श्री संतोष शर्मा द्वारा राघौगढ़ तहसील की सभी 7 सोसायटियों (आवन, गावरी, बड़ा अमालय आदि) का निरीक्षण कर खाद वितरण और अन्य प्रमुख व्यवस्थाओं की जांच की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.